शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tiranga insulted at BJP MP's rally
Last Modified: बुधवार, 10 अगस्त 2022 (17:48 IST)

भाजपा सांसद की रैली में तिरंगे का अपमान, कार्यकर्ता ने लगाया उल्टा राष्ट्रध्वज

भाजपा सांसद की रैली में तिरंगे का अपमान, कार्यकर्ता ने लगाया उल्टा राष्ट्रध्वज - Tiranga insulted at BJP MP's rally
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा रवाना की गई, जिसकी अगवानी स्वयं अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह बुलेट मोटरसाइकल चलाते हुए कर रहे थे। इसी तिरंगा यात्रा में सांसद लल्लू सिंह के ठीक बगल में भाजपा नेता राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगाए हुए मोटरसाइकल चला रहे थे।

उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा रवाना की गई, जिसकी अगवानी स्वयं अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह बुलेट मोटरसाइकल चलाते हुए कर रहे थे, इतना ही नहीं उनके पीछे उनकी ही मोटरसाइकल पर अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भी तिरंगा लिए बैठे हुए थे और सांसद लल्लू सिंह की बुलेट मोटरसाइकल के ठीक बगल में भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगाए हुए मोटरसाइकल चला रहे थे।

जिसमें झंडे में हरा रंग सबसे ऊपर और नारंगी रंग सबसे नीचे दिख रहा है। इतनी बड़ी मोटरसाइकल तिरंगा यात्रा के दौरान किसी ने भी इस गलती की ओर ध्‍यान नहीं दिया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हो रहा है। सभी को केवल तिरंगा लेकर निकलने की होड़ मची हुई थी।
ये भी पढ़ें
नीतीश के खिलाफ BJP ने बिहार में किया प्रदर्शन, विश्वासघात का लगाया आरोप