मंगलवार, 28 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Thousands of children will make the world's largest Tiranga in Delhi
Written By
पुनः संशोधित गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (21:16 IST)

दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा 'तिरंगा' बनाएंगे हजारों बच्‍चे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 4 अगस्त को हजारों बच्चे एक साथ खड़े होकर दुनिया का सबसे बड़ा 'तिरंगा' बनाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ आएं।
 
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान लोगों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ आएं। उन्होंने कहा कि भारत के पास सभी तरह के संसाधन थे, फिर भी 75 वर्षों में कई देश हमसे आगे निकल गए।
 
उन्होंने कहा, भारतीय दुनिया में सबसे बुद्धिमान होते हैं। अगर नेताओं और राजनीतिक दलों के भरोसे देश को छोड़ दें तो राष्ट्र पीछे रह जाएगा। आइए, हम शपथ लें कि हम 130 करोड़ लोग भारत को विश्व का सबसे अच्छा देश बनाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं, क्या भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है? भारत नंबर एक क्यों नहीं बन सकता? व्यवसायी, वकील, पेशेवर लोगों को आगे आना होगा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
प्रयागराज में स्कूली बच्चों के बीच गैंगवार से बढ़ी बमबाजी की घटनाएं, सोशल मीडिया पर बनाए गिरोह