सम्बंधित जानकारी
- जहांगीपुरी में गले मिले हिंदू और मुसलमान, रविवार को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
- PM इमरान ख़ान के कारण रमीज राजा बने थे PCB प्रमुख, अब उल्टी गिनती शुरु
- प्राचीनकाल में कैसा था अखंड भारत, क्या फिर बन सकता है भारत अखंड...
- पाकिस्तान में शहबाज शरीफ मंत्रिमंडल ने ली शपथ, बिलावल नहीं बने मंत्री
- गिरिराज ने कहा, क्या रामनवमी के जुलूस पाकिस्तान में निकाले जाएंगे?
बिहार ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, एक साथ फहराए 77900 झंडे
भोजपुर। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में बिहार ने 77 हजार 900 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह रिकॉर्ड बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने एक साथ 57 हजार झंडे लहराने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में एक साथ 77 हजार 900 झंडे लहरा कर भारत ने तोड़ दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने घोषणा की।
इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह जी ऐसे अकेले थे, जिन्होंने 80 साल के होने के बावजूद आरा-सासाराम से लेकर अयोध्या से बलिया होते हुए विजय का झंडा फहराने वाले व्यक्ति थे। उनके हाथ में गोली लग गई। उन्होंने अपने ही हाथ अपनी दूसरी हाथ काट ली। ऐसे साहस कुंवर सिंह के अलावा किसी में नहीं हो सकता।
चार दिन तक खून बहने के बावजूद भी वो वीर व्यक्ति का प्राण नहीं गया। जगदीशपुर में आजादी का झंडा फहराने के बाद वो शहीद हुए। आज मैं उस जगह पर गया था। उस स्थान पर भारत सरकार स्मारक बनवाएगी।
