• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Terrible scene of landslide caught on camera in Nagaland, 2 people died
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 जुलाई 2023 (15:44 IST)

नागालैंड में कैमरे में कैद हुआ लैंडस्‍लाइड का भयावह मंजर, दीमापुर में गाड़ियों को कागज़ की तरह कुचल दिया पहाड़ से गिरी चट्टानों ने

Dimapur landslide
Landslide in Dimapur of Nagaland Dimapur: नागालैंड के दीमापुर हाईवे पर चट्‍टान गिरने से एक भीषण हादसा हो गए। इस चट्‍टान की चपेट में आकर 3 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस किसी ने भी इस दुर्घटना का भयावह दृश्य जिसने भी देखा वह सिहर गया। 
 
दरअसल, दीमापुर हाईवे पर चुमौकेदिमा क्षेत्र में हमेशा की तरह वाहन गुजर रहे थे, तभी पहाड़ के ऊपर से एक चट्‍टान टूटकर सड़क पर आ गई। चट्‍टान के टुकड़ों से तीन कारें चपेट में आ गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चट्‍टान के एक टुकड़े पहले एक कार पर गिरा, बाद उसी टुकड़े से दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चट्‍टान के दूसरे टुकड़े से एक अन्य कार क्षतिग्रस्त हो गई।
 
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों गंभीर ‍रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala