SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान
चीन में SCO समिट के दौरान शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की। औपचारिक वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने 45 मिनट तक कार में की बात। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात सम्मेलन खत्म होने के बाद हुई। राष्ट्रपति पुतिन ने कार में 10 मिनट तक किया प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार किया।
इस खबर के सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि पुतिन और पीएम मोदी के बीच की ट्यूनिंग काफी अच्छी हो गई है और तस्वीरों में उनके बीच जो सहजता दिखाई दे रही है, उसे देखकर यही लगता है कि आने वाले समय में भारत और रूस के बीच के संबंध एक नई दिशा में ही जाएंगे। माना यह भी जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी बात हुई हो।
एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गर्मजोशी से भरी बातचीत की तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा- राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर हमेशा खुशी होती है।
क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध
मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की भारत और रूस की नीतियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। हमारी करीबी सहयोग न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए बल्कि वैश्विक शांति स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब 3 वर्ष से चले आ रहे संघर्ष के जल्द समाधान की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के विषय में हम लगातार चर्चा करते रहे हैं।
हाल ही में किए गए शांति के सभी प्रयासों का हम स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि सभी पक्ष रचनात्मकता के साथ आगे बढेंगे, संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा यह पूरी मानवता की पुकार है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma