मंगलवार, 2 सितम्बर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Does India stops azerbaijan way to get SCO membership
Last Updated :तिनजियांग , मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 (13:41 IST)

पाकिस्तान से दोस्ती का बदला ले रहा भारत, SCO की सदस्यता नहीं मिलने पर भड़का यह मुस्लिम देश?

Ilham Aliyev
Azerbaijan gets angry on India : SCO की सदस्यता नहीं मिलने पर अजरबैजान का गुस्सा भारत पर फूट पड़ा। उसने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से दोस्ती की वजह से ही भारत ने उसे एससीओ में शामिल नहीं होने दिया। हालांकि, अजरबैजान के दावे पर भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
 
उत्तरी चीन में 25वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अपनी बैठक के दौरान अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने कहा है कि भारत उनके देश से शत्रुता का बर्ताव करता है। उन्होंने कहा कि अजरबैजान का पाकिस्तान के साथ अच्छा संबंध है। ऐसे में वैश्विक मंचों पर भारत की कोशिश अजरबैजान से बदला लेने की रहती है। 
 
अलीयेव ने एससीओ सदस्य ना बन पाने के लिए भारत पर ठीकरा फोड़ते हुए अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अजरबैजान इस्लामाबाद के साथ अपने संबंधों में भाईचारे को प्राथमिकता देता है। वह पाकिस्तान से अपनी दोस्ती को बढ़ाने पर काम करता रहेगा।
 
अजरबैजान के राष्‍ट्रपति ने कहा कि अजरबैजान और पाकिस्तान की साझेदारी राजनीतिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों पर आधारित है।
 
चीन के तियानजिन शहर में चल रहे SCO शिखर सम्मेलन में अजरबैजान डायलॉग पार्टनर के रूप में शामिल हुआ था। वह लंबे समय से इस समिट की सदस्यता पाने का भी प्रयास कर रहा है।
 
गौरतलब है कि भारत के अर्मेनिया से अच्छे संबंध है वहीं पाकिस्तान को अजरबैजान का समर्थक माना जाता है। अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लंबे समय से तनातनी रही है। हाल ही में दोनों देशों में शांति समझौता हुआ था।
edited by : Nrapendra Gupta