• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. swati maliwal on rape with eight months old girl
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (14:51 IST)

बच्ची का नहीं, महिला आयोग का दुष्कर्म : मालीवाल

swati maliwal
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आठ महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बच्ची का नहीं, बल्कि महिला आयोग के साथ दुष्कर्म हुआ है।
 
स्वाति मालीवाल ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सुभाष पैलेस के शकूर बस्ती इलाके में आठ माह की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर ट्वीट कर कहा, 'क्या करुं? महिला आयोग की अध्यक्ष कटोरा लिए खड़ी है। छह महीने में बलात्कारियों को फांसी दो, पुलिस के संसाधन जवाबदेही बढ़ाओ, केंद्र महिला सुरक्षा पर उच्च समिति बनाए। दो साल में खूब पत्र लिखे, अदालत गई, सत्याग्रह किया - पर कुछ न बदला। आठ महीने की बच्ची का दुष्कर्म नहीं महिला आयोग का दुष्कर्म हुआ है।'
 
गौरतलब है कि सोमवार को शकूर बस्ती इलाके में आठ माह की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में 28 वर्षीय सूरज को गिरफ्तार किया गया है।
 
हादसे के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल का दौरा किया था और ट्वीट किया था कि आठ महीने की बच्ची की दिल दहला देने वाली चीखों से पूरा आईसीयू गूंज रहा है। तीन घंटे तक मासूम का आपरेशन हुआ। बेरहम दुष्कर्मी ने उसे खून में लथपथ छोड़ दिया। अंदरूनी अंगों पर अमानवीय चोटें आई हैं। कौन जिम्मेदार है? पूरी व्यवस्था नपुंसक हो चुकी है। किसी को फर्क नहीं पड़ता। कब बदलाव होगा? (वार्ता)