1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. swati maliwal case bibhav kumar case delhi cm arvind kejriwal

7-8 थप्पड़ मारे, मेरी टांग पकड़कर घसीटा, स्वाति मालीवाल ने बताई CM हाउस में पिटाई कांड की कहानी

Swati Maliwal case
swati maliwal case :  आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद   स्वाति मालीवाल पिटाई कांड को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। भाजपा आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रही है। अरविंद केजरीवाल के पीएम विभव कुमार गिरफ्तार हैं। इस बीच स्वाति मालीवाल ने पहली बार आपबीती सुनाई है। एएनआई को दिए इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने बताया कि वे 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब मुख्यमंत्री से मिलने उनके घर पर गई थीं।
उन्होंने बताया कि विभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ भी जड़े। उन्हें घसीटा गया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वे इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगी। स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को लेकर भी कई तरह के बातें कहीं।

स्वाति मालीवाल से मारपीट केस में कोर्ट ने 18 मई को विभव कुमार को 5 दिनों की रिमांड पर भेजा था। आज विभव की रिमांड खत्म हो रही है।

राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मुख्यमंत्री निवास में उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज की थी। विभव को 18 मई अरेस्ट किया गया था।  एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राजनीति में भी जलवायु परिवर्तन की चर्चा जोरों पर है : अखिलेश यादव