छात्रा से दुष्कर्म, जेएनयू का छात्र गिरफ्तार
Publish Date: Wed, 14 Sep 2016 (20:00 IST)
Updated Date: Wed, 14 Sep 2016 (20:14 IST)
नई दिल्ली। विवाह का झांसा देकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक शोध छात्र अजय सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अजय सिंह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। उसने विश्वविद्यालय की एक 26 वर्षीय छात्रा के साथ विवाह का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले में मंगलवार को बसंतकुंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी और पीड़िता के बीच पुरानी जान-पहचान थी। छात्रा 2010 में दिल्ली पढ़ने आई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और इस बीच आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। वह छात्रा से विवाह करने की बात कहकर उसे झांसा देता रहा।
जब पीड़िता ने उस पर विवाह का दबाव डाला तो वह मुकर गया जिस पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अजय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। (वार्ता)