सम्बंधित जानकारी
- Pahalgam Attack : महाराष्ट्र के CM फडणवीस बोले- पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार, वापसी पर नजर रखी जा रही
- देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीता जा सकता, राहुल गांधी को CM फडणवीस ने दी ये सलाह
- राज ठाकरे को शिवसेना से निकलवाने के पीछे उद्धव की पत्नी, नीतेश राणे का बड़ा खुलासा
- बंबई हाईकोर्ट का सवाल, राज्य में कानून का शासन है या बाहुबल का
- क्या राज और उद्धव में होगी सुलह, सवाल सुनकर क्यों भड़के एकनाथ शिंदे
Pahalgam Attack के बाद एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, CM फडणवीस बोले- पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार, वापसी पर रखी जा रही नजर
Chief Minister Devendra Fadnavis News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के पुलिस थानों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वीजा रद्द होने के बाद पाकिस्तानी नागरिक देश में न ठहरे। फडणवीस ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें देश छोड़ने को कहा गया है। उन्होंने कहा, राज्य में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार है और हम उन पर नजर रख रहे हैं। किसी भी परिस्थिति में वे पाकिस्तानी नागरिक महाराष्ट्र में नहीं रुकेंगे जिनका वीज़ा रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, राज्य में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार है और हम उन पर नजर रख रहे हैं। सभी पुलिस थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक तय समय के भीतर देश छोड़ दें। अगर उनके जाने में देरी हुई या वे तय समय से ज़्यादा समय तक रुके तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में वे पाकिस्तानी नागरिक महाराष्ट्र में नहीं रुकेंगे जिनका वीज़ा रद्द कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की है। भाजपा नेता ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के लिए शिवसेना पर भी कटाक्ष किया। इस हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों सहित 26 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, हमारा इतिहास रहा है कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर कोई राजनीति नहीं होती। लेकिन शिवसेना (उबाठा) के लोग इतिहास भूल गए हैं और मूर्खतापूर्ण बयान दे रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
