सम्बंधित जानकारी
- उद्धव की मंत्री यशोमती ठाकुर का दावा- गाय को छूने से दूर होती है Negativity
- नारायण राणे का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में शिवसेना के 35 विधायक असंतुष्ट
- महाराष्ट्र : गडकरी-फडणवीस के घर में BJP हारी, 31 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
- महाराष्ट्र से BJP के लिए बुरी खबर, फिर खुल सकती जस्टिस लोया केस की फाइल
Nana Patole | विधानसभा अध्यक्ष का बयान, 'ब्रह्मा, विष्णु, महेश' की तरह है महाराष्ट्र सरकार
शिर्डी। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा द्वारा गठित महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार 'ब्रह्मा, विष्णु, महेश' की तरह है। उन्होंने कहा कि यह सरकार 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 170 विधायकों के समर्थन से अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
यहां सांईं बाबा मंदिर में दर्शन करने के बाद शिर्डी में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने राज्य सरकार में शामिल न किए जाने को लेकर कई विधायकों में नाखुशी की खबरों पर कहा कि एक परिवार में अगर 4 बेटे हैं तो कुछ खुश हो सकते हैं और कुछ नाखुश।
