• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Stampede at BJP programme in Nagpur
Written By
Last Modified: नागपुर (महाराष्ट्र) , रविवार, 10 मार्च 2024 (12:37 IST)

नागपुर में भाजपा के कार्यक्रम में भगदड़, 1 महिला की मौत, श्रमिकों को बांटे जा रहे थे बर्तन

नागपुर में भाजपा के कार्यक्रम में भगदड़, 1 महिला की मौत, श्रमिकों को बांटे जा रहे थे बर्तन - Stampede at BJP programme in Nagpur
Stampede at BJP programme in Nagpur : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेश्मिबाग में भाजपा की नागपुर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई।
 
आयोजन में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए : सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेश्मिबाग में भाजपा की नागपुर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे जा रहे थे और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज : पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगदड़ में मनु तुलसीराम राजपूत गिर गई, उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
Live : आजमगढ़ में मोदी बोले, यूपी की पहचान विकास और कानून व्यवस्था से