1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. speeding truck crushed cows in chhatarpur
Last Modified: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (15:24 IST)

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आईं 16 गायें, 2 आरोपी गिरफ्तार

chhatarpur news
Chhatarpur news : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 16 गायों की एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में पांच गोवंश घायल हुए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार, अधिकारियों को सूचना मिली कि गायें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोवंश को पशु चिकित्सालय भिजवाया। घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), मोटर वाहन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
पुलिस के अनुसार, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान की गई और उसे जब्त कर लिया गया। उसने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश निवासी चालक धीरेंद्र कुशवाह और परिचालक प्रमोद कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है।
 
पशु चिकित्सा अधिकारी आरएन सेन ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 16 गायों की मौत हो गई, जबकि पांच गोवंश घायल हो गए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जिलाधिकारी का एक्स अकाउंट हैक कर राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की