सम्बंधित जानकारी
- बिहार के आदर्श को गूगल में 1.20 करोड़ का पैकेज
- बढ़ी सीएम योगी की मुश्किल, अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे भाजपा सांसद और विधायक
- आरसीएस के तहत उप्र में पहली 'उड़ान' 14 जून से, योगी कर सकते हैं उद्घाटन
- यौन उत्पीड़न के आरोप में वैज्ञानिक गिरफ्तार
- किसान आंदोलन : नासिक के बाजारों में फलों और दूध की आपूर्ति बाधित
बलिया में सपा नेता की गोली मारकर हत्या
बलिया। बलिया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक एस.पी. गांगुली ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध पर आज तड़के स्थानीय सपा नेता मनोज सिंह (46) का लहूलुहान शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मनोज बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरास गांव का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि मनोज कल दोपहर अपने घर से निकला था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने हत्याकांड पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। (भाषा)
