suvichar

ऑपरेशन के बाद सांप बेड रेस्ट पर, डाइट अंडा और ग्लूकोज...

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (19:56 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सरिए के प्रहार से जख्मी सांप को लगभग डेढ़ घंटे के आपरेशन के बाद बचाया लिया गया। फिलहाल सांप बेड रेस्ट पर है और उसे डाइट के रूप में अंडा और ग्लूकोज दिया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाएगा।


सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत कौर बल ने बताया कि नया रायपुर में गत बुधवार को लगभग चार फुट लंबा धामन (रैट स्केन) सांप पर डर के कारण सरिए से प्रहार कर किया गया था। यह सांप जहरीला नहीं होता है। मनजीत परिजनों के साथ जख्मी सांप को पशु चिकित्सक के पास ले गई।

डॉक्टर पदम जैन ने बताया कि सांप को लगभग दो इंच लंबा और गहरा जख्म था। शरीर के भीतरी अंग भी बाहर आ गए थे। सांप का लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन किया गया। जैन ने बताया कि उन्होंने पहली बार सांप का ऐसा आपरेशन किया है। सांप को कम से कम एक सप्ताह तक देखभाल की जरूरत है। उम्मीद है उसे जल्द उसके प्राकृतिक आवास में वापस भेज दिया जाएगा।

मनजीत कौर बल बताती हैं कि सांप को पाइप के माध्यम से अंड़ा और ग्लूकोज को मिलाकर पिलाया जा रहा है। इसके अलावा उसे दवाइयां भी दी जा रही है ताकि जल्दी से जल्दी वह स्वस्थ हो सके।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख