सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में बाजार खुलने की समय सीमा हटाई, शाम 8 बजे बाद भी खुले रहेंगे
- Independence Day : दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों में शुरू होगा ‘देशभक्ति’ पाठ्यक्रम
- दिल्ली : 540 किलोमीटर सड़क का यूरोप की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण, CM केजरीवाल ने किया ऐलान
- विदेशों की तर्ज पर दिल्लीवालों का भी होगा अपना हेल्थ कार्ड : CM केजरीवाल
- सीएम केजरीवाल ने किया ओलंपिक पदक विजेता को सम्मानित
दिल्ली : स्मॉग टॉवर का उद्घाटन करेंगे CM अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राष्ट्रीय राजधानी के पहले स्मॉग टावर का कनाट प्लेस में उद्घाटन करेंगे।
20 मीटर से भी ऊंचा टावर अपने आसपास के एक किलोमीटर की परिधि में हवा की गुणवत्ता सुधारने का काम करेगा और मानसून के बाद पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू करेगा।
कोविड-19 महामारी के कारण स्मॉग टावर के निर्माण में देर हुई। दिल्ली मंत्रिपरिषद ने पिछले साल अक्टूबर में पायलट परियोजना की मंजूरी दी थी। राय के मुताबिक स्मॉग टॉवर प्रति सेकंड एक हजार घन मीटर हवा को शुद्ध करेगा।
