1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Siddhi Vinayak temple closed for 5 days

5 दिन बंद रहेगा मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर

Siddhi Vinayak temple
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक गणेश मंदिर 5 दिन तक बंद रहेगा। 
 
जानकारी के मुताबिक गणेश जयंती की तैयारियों के ‍चलते मंदिर को 15 से 19 नवंबर तक के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान दर्शनार्थी गर्भगृह में भगवान गणेश के दर्शन नहीं कर सकेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि माघी जयंती उत्सव का आयोजन 25 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए प्रतीकात्मक रूप से मूर्ति रखी जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि सिद्धि विनायक मंदिर में रोज हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं। अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव जीतने के बाद स्मृति ईरानी ने भी एकता कपूर के साथ पैदल पहुंचकर भगवान सिद्धि विनायक के दर्शन करने पहुंची थीं। 
अगला लेख
क्या कभी दीपिका-रणवीर ने किया था BJP के लिए प्रचार...जानिए वायरल तस्वीर का सच...