1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shock to JDU outside Bihar, 5 MLAs from Manipur join BJP

बिहार के बाहर JDU को झटका, मणिपुर के 5 विधायक भाजपा में शामिल

Janata Dal U
इंफाल। मणिपुर में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के 5 विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। 
 
मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जदयू के 5 विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार करते हुए प्रसन्नता जताई है। जदयू ने इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से 6 ने जीत दर्ज की थी।
 
भाजपा में शामिल होने वाले जदयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरुण कुमार शामिल हैं।
 
खाउटे और अरुण ने विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की मांग की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जदयू में शामिल हो गए थे। 
अगला लेख
NCR की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र, ये जिले होंगे शामिल