1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad targeted Devendra Fadnavis

शिवसेना MLA के बिगड़े बोल, मुझे Corona मिलता तो फडणवीस के मुंह में डाल देता

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad
बुलढाणा। रेमडिसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर उठे विवाद के बीच शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा है कि यदि उन्हें कहीं कोरोनावायरस (Coronavirus) मिल जाता तो वह उसे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देते।
 
रेमडिसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ करने के मामले में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ दल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साध रहे हैं।
 
बुलढाणा विधायक गायकवाड़ से पूछा गया था कि महामारी के इस दौर में यदि फडणवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाए भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह प्रदेश सरकार को विफल किया जा सकता है।
 
गायकवाड ने कहा कि इसलिए, यदि मुझे कोरोनावायरस मिल जाता तो मैं उसे देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देता। गायकवाड ने आरोप लगाया कि फडणवीस तथा भाजपा नेता प्रवीण दरेकर और चंद्रकांत पाटिल महामारी तथा इंजेक्शन के वितरण को लेकर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने महाराष्ट्र की रेमडिसिविर निर्माता कंपनियों से कहा है कि वे राज्य में दवा की आपूर्ति नहीं करें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायकवाड़ की टिप्पणी के विरोध में रविवार को बुलढाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए तथा विधायक के पुतले जलाए।
 
अगला लेख
ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन के 25 कर्मचारी Corona संक्रमित