kundali milan
✕

साईंबाबा मंदिर में चोर कार से नकद वाला बैग लेकर हुए चंपत‍

Updated: रविवार, 8 जुलाई 2018 (21:31 IST)
शिरडी। शिरडी में अज्ञात व्यक्ति एक प्रवासी भारतीय के ड्राइवर का ध्यान भटकाकर उसकी कार से एक बैग लेकर चंपत हो गए। बैग में चार लाख रुपए एवं कुछ बेशकीमती चीजें थीं। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। इस सिलसिले में छ: व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार दरअसल कनाडा के निवासी वी कृष्णमूर्ति सपरिवार साईंबाबा का दर्शन करने गए। उनकी कार गेट नंबर पांच पर खड़ी हुई थी और ड्राइवर कार में ही रह गया।

अधिकारी ने कहा कि सुबह 10 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति ड्राइवर के पास पहुंचे और उन्होंने उससे कहा कि कुछ रूपये कार से गिर गए हैं। जैसे ही ड्राइवर कार से उतरा, आरोपी बैग लेकर चंपत हो गए। उसमें चार लाख रुपए, एक मोबाइल फोन, दो पासपोर्ट रखे थे।

पुलिस को बाद में प्रसादलय के समीप दो पासपोर्ट वाला एक अन्य बैग मिला। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाई हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख