• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shiela Dixit becomes UP CM Candidate of congress
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 14 जुलाई 2016 (16:57 IST)

शीला दीक्षित यूपी में सीएम उम्मीदवार

Shiela Dixit
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी। 
दरअसल, ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए शीला के चेहरे को आगे किया गया है। मूलत: यूपी के उन्नाव की रहने वाली शीला कन्नौज से एक बार सांसद भी रह चुकी हैं। तब उन्हें केन्द्र में मंत्री भी बनाया गया था।
 
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी यूपी के लिए एक ब्राह्मण चेहरे की मांग की थी। इसी चलते शीला को मैदान में उतारा जा रहा है। शीला अनुभवी राजनीतिज्ञ होने के साथ ही तीन बार दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं। हालांकि उनकी अधिक उम्र से मतदाताओं में नकारात्मक संदेश भी जा सकता है।