Hanuman Chalisa
✕

कर्नाटक में 2 कारों में भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (09:57 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुरु में कुनिगल के निकट शुक्रवार की तड़के 2 कारों के बीच टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
ALSO READ: तमिलनाडु में भीषण सड़क दुर्घटना, कंटेनर लॉरी से टकराई बस, 19 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि 13 में से 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 1 बच्चे की मौत अस्पताल में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 10 लोग तमिलनाडु और 3 बेंगलुरु के थे। सभी तीर्थयात्री थे, जो कि कर्नाटक के धर्मस्थल जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं।
ALSO READ: असम में बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 30 घायल
तुमकुरु पुलिस अधीक्षक (एसपी) केवी कृष्णा ने बताया कि 13 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना मध्यरात्रि के बाद हुई। एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी कार उससे टकरा गई। पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों से शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: दुनिया की 178 दिग्गज वेबसाइटों पर साइबर हमला, ऐसे की जा रही थी चोरी

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख