शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. छत्तीसगढ़ में 2 यात्री बसें आपस में टकराईं, 40 से अधिक घायल
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (20:00 IST)

छत्तीसगढ़ में 2 यात्री बसें आपस में टकराईं, 40 से अधिक घायल

Passenger bus accident
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर रायपुर मार्ग पर आज 2 बस के आपस में भिड़ंत हो जाने से 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार के अनुसार, जिले के केशकाल के पास 2 यात्री बसों के आपस में टकरा जाने से 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक बस जगदलपुर से रायपुर तो दूसरी विपरीत दिशा से जगदलपुर की ओर आ रही थी। ग्राम सिगनपुर के पास दोनों बसें आपस में टकरा गईं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और केशकाल के विधायक संतराम नेताम घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।