Hanuman Chalisa

राम मंदिर ट्रस्ट ने खोला नया बैंक खाता, पुराने खाते का होगा इसमें विलय

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (09:45 IST)
अयोध्या। नवगठित राम मंदिर ट्रस्ट ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में नया खाता खोला जिसमें 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद खोले गए पुराने खाते का भी विलय किया जाएगा।
ALSO READ: राम मंदिर ट्रस्ट ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दिया अयोध्या आने का निमंत्रण
ट्रस्ट सदस्यों और खाते के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक अनिल मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट के गठन के ठीक 1 महीने बाद आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से नया बैंक खाता औपचारिक रूप से खोला गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि खाते को संचालित करने वाले अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं में गोविन्द गिरि महाराज और चंपत राय शामिल हैं।
ALSO READ: अयोध्या में नए अस्थाई मंदिर में विराजेंगे रामलला, करीब से होंगे दर्शन
राम जन्मभूमि पर रखे दानपात्र में जमा होने वाली राशि की हर 15 दिन में कोषागार अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी और एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गिनती की जाती है और एक स्वर्णकार इस गिनती प्रक्रिया की निगरानी करता है। उन्होंने कहा कि धन बाद में ट्रस्ट के नए खाते में जमा किया जाएगा।
 
दान में मिलने वाले सोने का मूल्यांकन किया जाता है और इसे कोषागार के लॉकर में भेज दिया जाता है जबकि धन को भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा किया जाता है। मिश्रा ने बताया कि फरवरी 1993 में उच्चतम न्यायालय द्वारा रिसीवर बनाए गए तत्कालीन आयुक्त द्वारा खोले गए पुराने खाते का विलय भी नए खाते में किया जाएगा।
ALSO READ: आप विधायक का हनुमान प्रेम, अयोध्या में लगाओ बजरंगबली की मूर्ति
उन्होंने कहा कि 27 साल पुराने खाते में जमा 10 करोड़ रुपए की राशि आयकर छूट के लिए आवश्यक अनुमति के बाद नए खाते में अंतरित कर दी जाएगी।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

अगला लेख