sundarkand
✕

Corona Virus Live Update : दिल्ली सरकार का फरमान, कारोना वायरस के कारण सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की शिफ्ट निलंबित

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (21:30 IST)
नई दिल्ली। चीन में भले ही कोरोना वायरस का संक्रमण कम हो रहा हो लेकिन दुनिया के अन्य देशों में इसके तेजी से फैलाव ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन में भी इस खतरनाक वायस ने एक व्यक्ति की जान ले ली। यह इस यूरोपीय देश में कोरोना से हुई पहली मौत थी। संक्रमण के डर से 13 देशों ने स्कूलों की छुट्‍टी कर दी है। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी... 

- दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों की सुबह की शिफ्ट निलंबित करने के निर्देश
- कोरोना वायरस के कारण दिल्ली फैशन वीक स्थगित
- कोरोना वायरस का असर अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 20वें संस्करण पर पड़ा
- लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक (एलएमआईएफडब्ल्यू) पर कोरोना का असर 
- आईफा और दिल्ली फैशन वीक के कार्यक्रम स्थगित 
 
- माता अमृतानंदमयी मठ ने कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रवेश पर रोक लगाई
- कोल्लम जिले के अमृतापुरी स्थित आश्रम में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला
- प्रतिबंध भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी-पासपोर्ट-धारकों (ओसीआई-धारकों सहित) पर लागू  
- स्कूलों में कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को फिलहाल बंद करने की सलाह
- शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में सभा आयोजित नहीं करने के निर्देश
- राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्राथमिक स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद
- माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों और कर्मचारियों को स्कूल जाना आवश्यक
- देश में कोरोना वायरस के 31 मामले की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन मामले दिल्ली से
 
- 3 मार्च को शाम 6.50 तक कोरोना वायरस के दुनियाभर में 98284 संक्रमण के मामले
- कोरोना वायरस से चीन समेत पूरी दुनिया में 3383 लोगों की मौत
- अकेले चीन में कोरोना वायरस से 80 हजार 409 मरीज संक्रमित, 3042 लोगों की मौत 
 
- दक्षिण कोरिया में कोरोना के 518 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,284 हुई
- कोरोना वायरस से दक्षिण कोरिया में 7 और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 43 पर पहुंची
- ऑस्ट्रेलिया में 59 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस 6 मामलों की पुष्टि हुई
- कोरोना वायरस के कारण विश्व कप स्थगित, ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द
- दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए नई दिल्ली में आगामी निशानेबाजी विश्व कप को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया जबकि टोक्यो में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द कर दी गई।
- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) द्वारा स्वीकृत इस टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के डा कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 15 से 25 मार्च तक किया जाना था।
- ओलंपिक परीक्षण स्पर्धा का आयोजन 16 अप्रैल से होना था।
 
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में 29,607 लोगों को कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।
- कोरोना वायरस से बचाव के तहत प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैचों के दौरान खिलाड़ी और अधिकारी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाएंगे।
- ईरान से आने वाली पहली उड़ान से कोरोना वायरस से संदिग्ध रूप से संक्रमित 300 भारतीयों के नमूने लाए जाएंगे, विमान के आज रात पहुंचने की उम्मीद।
- ईरान का महान एयर उड़ान संचालित करेगा, वापसी में ईरानी नागरिकों को ले जाएगा।
- ईरान से आए 13 पर्यटकों के एक समूह को अमृतसर के एक होटल में पृथक रखा गया और उन्हें स्वास्थ्य जांच पूरी होने से पहले बाहर जाने से मना किया गया है।
 
- कोरोना का खौफ, इंदौर और भोपाल में मार्च में होने वाला IIFA समारोह स्थगित। 
- नेपाल ने घातक कोरोना वायरस के कारण अपना ट्वेंटी20 लीग स्थगित कर दिया है जिसमें क्रिस गेल सहित कुछ अन्य स्टार क्रिकेटरों ने भाग लेना था।
- कोरोना वायरस के फैलने से उभरी चुनौतियों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए रिजर्व बैंक पूरी तरह से तैयार।
- दिल्ली में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, मरीजोंं की संख्‍‍या बढ़कर 31 हु्ुुई। 
- भूटान में एक अमेरिकी पर्यटक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस देश में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है।
- जांच के लिए सैन फ्रांसिस्को के समुद्र तट पर रोका गया जहाज।
- कोरोना वायरस के फैलाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ रही चिंताओं और वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
- शनिवार को अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे, कोरोना की वजह से अयोध्या में सरयू आरती नहीं करेंगे। 
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्धव से की बड़ी सभा नहीं करने की सिफारिश। 
- कोरोना संक्रमण के डर से 13 देशों में स्कूल बंद।
 
- ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पहली मौत, मरीजों की संख्या 115 हुई।
- चीन में कोरोना वायरस से अब तक 3042 की मौत। 
- गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह के चलते गुरुवार को एक ब्रिटिश नागरिक को पृथक कर दिया गया।
- ईरान सोमवार को भारत में रह रहे ईरानी नागरिकों को वापस ले जाने के लिए एक खाली फ्लाइट दिल्ली भेजेगा। साथ ही एक अन्य खाली फ्लाइट भी भारत आएगी जिसमें कि ईरान में फंसे भारतीयों के लिए मेडिकल उपकरण भेजे जाएंगे।
- अमेरिकी सिनेट ने खतरनाक कोरोना वायरस से निपटने के लिए 8.3 बिलियन डॉलर के आपात फंड को मंजूरी दे दी है। 
- अमेरिका के न्यूयॉर्क में अब तक कोरोना वायरस के कुल 22 मामले सामने आए। 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

बैलेट पेपर से भी मिली शिकस्त, Mlc Election Results को लेकर PM मोदी ने किस पर किया तंज

अगला लेख