1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. The other side of coronavirus as seen by Anand Mahindra

आनंद महिन्द्रा ने बताया Corona Virus से कैसे बदल जाएगी दुनिया, Tweet किया वीडियो

Anand Mahindra
कोरोना वायरस (Corona Virus) की चपेट में दुनिया के 85 देश आ चुके हैं। दुनियाभर के देश कोरोना वायरस को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के 95 हजार मामले सामने आ चुके हैं। उद्योगपति आनंद महिन्द्रा ने कोरोना वायरस को लेकर अपने फॉलोअर्स से सवाल पूछा था कि कोरोना वायरस आने के बाद दुनिया कैसे बदल जाएगी। इसका जवाब उन्होंने टिकटॉक का एक वीडियो पोस्ट करके दिया है। इसे यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
 
आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने कल एक ट्वीट कर पूछा था कि कोरोना वायरस से दुनिया कैसे बदल जाएगी। इस पर मुझे खूब उत्तर मिले। मजेदार मीम्स से मेरा व्हाट्‍सएप वंडर बॉक्स भर गया। इसे मैं पहला इनाम देना चाहूंगा।
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहर जाने से बचने के लिए एक व्यक्ति कुत्ते को तैयार करके बाहर भेजता है। वह कार से सुपरमार्केट जाता है और सामान लेकर आता है। शख्स ने कुत्ते के मुंह में मास्क लगा देता है, जिससे कोरोना वायरस न फैले। कुत्ते सुपर मार्केट से उसके लिए खाने का सामान लेकर आता है।

आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे ट्‍विटर पर सामाजिक मुद्दे उठाने के साथ प्रेरणा देने वाली खबरें और वीडियो भी पोस्ट करते रहते हैं। ट्‍विटर पर आनंद महिन्द्रा के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अगला लेख
Team india की कप्तान हरमनप्रीत कौर सेमीफाइनल मैच नहीं होने से हताश