biodatamaker
Tue, 18 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sarva Seva Sangh Adhiveshan

महादेव विद्रोही सर्व सेवा संघ के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

Sarva Seva Sangh Adhiveshan 2017
मोतीहारी (बिहार) में संपन्न हुए सर्व सेवा संघ अधिवेशन में महादेव विद्रोही को सर्व सेवा संघ का पुन: अध्यक्ष चुना गया है। विद्रोही आगामी 3 वर्ष के लिए संघ के अध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि महादेव भाई को संपूर्ण क्रांति आंदोलन एवं आपातकाल के दौरान 4 बार गिरफ्तार कर मंडल कारा, सहरसा तथा विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर में रखा गया। उन्होंने निष्ठापूर्वक छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी तथा संपूर्ण क्रांति युवा संगम का नेतृत्व किया। 2014 में सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चुन जाने के पूर्व उन्होंने महामंत्री तथा प्रबंधक ट्रस्टी के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
 
अधिवेशन में सेवाग्राम आश्रम के अध्यक्ष जयवंत मठकर, सर्वोदय समाज के संयोजक आदित्य पटनायक, वरिष्ठ गांधीवादी डॉ. रामजी सिंह, संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के संयोजक भवानीशंकर कुसुम, राजस्थान सर्वोदय मंडल की अध्यक्ष आशा बोथरा, पश्चिम बंगाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष नारायण भाई, तेलंगाना सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष तथा प्रथम भूदानदाता वी. रामचन्द्र रेड्डी के पौत्र वी. अरविंद रेड्डी, बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह, महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष प्रो. सोमनाथ रोडे, मुंबई सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष जयंत दिवाण, झारखंड सर्वोदय मित्र मंडल के संयोजक विनोद रंजन, गांधी संग्रहालय मोतीहारी के मंत्री तथा पूर्वी चंपारण जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, राजस्थान के वरिष्ठ सर्वोदयकर्मी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव, छत्तीसगढ़ के वयोवृद्ध गांधीवादी पंथराम वर्मा, पश्चिम बंगाल सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष बिमलचन्द्र पाल, विनयकृष्ण चक्रवर्ती आदि भी उपस्थित थे।

साभार - सर्वोदय प्रेस सर्विस 
 
ये भी पढ़ें
नेपाली मधेसी पार्टियों ने नेपाल सरकार को दी चेतावनी