1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Samastipur Lok Sabha by election

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में लोजपा के प्रिंस राज 1 लाख से अधिक वोटों से जीते

Samastipur Lok Sabha by election
पटना। बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार प्रिंस राज को जीत हासिल हुई है। यहां राज के पिता रामचंद्र पासवान के निधन के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी।

राज ने कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार को 1.02 लाख मतों से हराया है। राज के पिता रामचंद्र पासवान लगातार 2 बार इस सीट से निर्वाचित हुए थे। राज लोजपा नेता रामविलास पासवान के भतीजे हैं।

राज को इस सीट पर 3,90,276 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार को 2,88,186 वोट मिले। यहां से कुमार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे हैं।
अगला लेख
उद्धव ठाकरे बोले- इस बार नहीं झुकेंगे, तय था 50-50 का फॉर्मूला