1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Samajwadi Party protests in Uttar Pradesh

UP में शुरू हुआ विधानसभा का सत्र, समाजवादी पार्टी ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Samajwadi Party
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों ने विधान भवन प्रांगण में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर योगी सरकार की नीतियों का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी विधायकों ने जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

नारेबाजी कर रहे विधायकों का कहना था कि उत्तर प्रदेश में बेकाबू कोरोनावायरस, अपर्याप्त चिकित्सा सेवा के बीच हो रही रिकॉर्ड मृत्यु, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, असुरक्षित बेटियों, गुंडाराज, किसानों से हो रही वादाखिलाफी को लेकर विधानसभा परिसर में हम सब समाजवादी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है लेकिन सरकार सिर्फ जुमले और झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने में लगी है। और तो और सरकार कोरोना पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह असफल रही है।

उल्‍लेखनीय है कि आज से उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का सत्र प्रारंभ हो गया है। मानसून सत्र सिर्फ चार दिन का ही होगा और इसमें 16 विधेयक को भी पास कराया जाएगा।कोविड प्रोटोकॉल के तहत अधिक उम्र के विधायक इसमें वर्चुअल भागीदारी करेंगे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
कूपवाड़ा मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी निकला पाकिस्तानी, लोन और दानिश का मारा जाना बड़ी कामयाबी