1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sakshi Maharaj to madrasa

आतंकवाद की शिक्षा देते हैं मदरसे: साक्षी महाराज

साक्षी महाराज
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने एक नया विवाद खड़ा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि मदरसे आतंकवाद की शिक्षा का गढ़ हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने नादेमउ में आयोजित एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मदरसों में राष्ट्रीयता की शिक्षा नहीं दी जाती है।

उन्होंने कहा कि मुझे यहां पर एक भी मदरसा बता दें जहां 15 अगस्त 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है। वहां केवल कुरान की शिक्षा देकर आतंकवादी और जेहादी बनाना राष्ट्र के हित में नहीं है।’

भाजपा सांसद ने मदरसों को शासकीय सहायता दिए जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा ‘हमारे अधिकांश स्कूल सरकार से कोई सहायता नहीं लेते हैं जबकि राष्ट्रीयता से वास्ता नहीं रखने वाले सभी मदरसों को सरकारी सहायता दी जाती है।

लव जिहाद के लिए रेट तय : साक्षी महाराज ने कहा कि लव जिहाद के लिए हिन्दू लड़कियों को फुसलाने के लिए अरब देशों से पैसा भेजा जा रहा है। हिन्दू, सिख, जैन और बौद्ध आदि लड़कियों को बहकाने के लिए रेट तय है। मुस्लिम लड़के रूप और नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फांसकर विवाह करते हैं। (भाषा)