1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rs 2 crore hashish recovered in Mumbai

मुंबई में 2 करोड़ रुपए की चरस के साथ 3 लोग गिरफ्तार

Charas
मुंबई। मुंबई के कुर्ला एलटीटी रेलवे टर्मिनस से रविवार को 2 करोड़ रुपए की चरस के साथ 2 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आफताब शेख, सबीर सैय्यद और शमीम कुरैशी के रूप में पहचाने गए तीनों आरोपियों को एक गुप्त सूचना के बाद पकड़ा गया और उनके पास 6.628 किलोग्राम कश्मीरी चरस बरामद की गई।

उन्होंने बताया, तीनों कुर्ला ईस्ट के निवासी हैं। बरामद हुआ मादक पदार्थ कश्मीरी चरस है। मुंबई एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि तीनों आरोपियों पर इस तरह के अपराधों में पहले भी संलिप्त रहने का संदेह है। उन्होंने कहा, आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।(भाषा)
अगला लेख
आंदोलन के बीच किसान यूनियन में फूट, फैसले नाराज होकर नेताओं ने दिए इस्तीफे