1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. कर्नाटक में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत, 2 घायल

Road accident | कर्नाटक में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत, 2 घायल

Road accident
मांड्या। कर्नाटक के नागमंगला तालुक जिले में रामेनहाल के पास गुरुवार की देर रात कार और वैन में हुई जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 2 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। आज 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने कुनिगल जा रहे थे, तभी जेवार्गी-चामाराजनगर राजमार्ग पर यह हादसा हो गया। बेलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगला लेख
बैन के बाद David warner का पहला शतक, पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत