रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ratnesh sada takes oath as bihar minister
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 जून 2023 (12:56 IST)

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, रत्नेश सदा बने मंत्री

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, रत्नेश सदा बने मंत्री - ratnesh sada takes oath as bihar minister
Bihar News : बिहार में शुक्रवार को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। सोनबरसा (एससी) सीट से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा ने आज मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
 
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राजभवन में सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदा जदयू से विधायक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई अन्य गणमान्य लोग शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
 
49 वर्ष के रत्नेश सदा ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। दलित समुदाय से आने वाले सदा एक अच्छे वक्ता माने जाते हैं। वे 1.30 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वे पहली बार मंत्री बने हैं और इससे पहले पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने हाल में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
 
ये भी पढ़ें
सीएम गहलोत का महिलाओं को बड़ा तोहफा, देंगे मोबाइल खरीदने के पैसे