1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape with woman going to temple in Mathura

मथुरा में मंदिर जा रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mathura
मथुरा। जनपद के वृन्दावन थाने में बीते दिन मंदिर दर्शन करने जा रही एक महिला के साथ शेरगढ़ क्षेत्र के एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस ने बताया कि महिला की चीख सुनकर आए लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया है।
 
वृन्दावन के थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया, 'पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल जांच में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपी युवक को दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत में पेश किया जाएगा।' (भाषा)
अगला लेख
ओपी रावत ने संभाला मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार