गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rape of a minor in Khurja UP, accused lured her to forest
Written By
Last Modified: बुलंदशहर (उप्र) , शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (21:16 IST)

यूपी के खुर्जा में नाबालिग से दुष्कर्म, फुसलाकर जंगल ले गया था आरोपी

Bulandshahr Crime News
बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना इलाके में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक बृहस्पतिवार को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है तथा उसकी (पीड़िता की) तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें
PM मोदी की डिग्री का मामला, केजरीवाल की याचिका खारिज