Last Updated :बेंगलुरु , Wednesday, 13 September 2017 (11:03 IST)
शर्मनाक! बेंगलुरु के स्कूल में चार साल की मासूम से दुष्कर्म
बेंगलुरु। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची के साथ स्कूल परिसर में सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म किया।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार, मंगलवार को हुई इस घटना का उस समय पता चला जब बच्ची दोपहर को अपने घर लौटी। मासूम ने अपने गुप्तांग में दर्द की शिकायत की। इसके बाद वह उल्टियां करने लगी।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके साथ बलात्कार की पुष्टी की। बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के सभी पांच सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया। इनमें से एक ने अपराध कबूल कर लिया है।