Hanuman Chalisa
Sun, 16 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape by tantrik in Saharanpur

सहारनपुर में तांत्रिक ने किया नाबालिग से बलात्कार

Saharanpur
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले में गुरुवार को एक तांत्रिक ने एक नाबालिग लड़की के साथ  बलात्कार किया। लड़की के पिता ने इस संबंध में देवबंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
पुलिस अधीक्षक ( देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि 14 वर्षीय एक लड़की बाजार से प्रेशर कुकर की रबड़ लेने जा रही थी तभी रास्ते मे तांत्रिक सलीम कुरैशी ने उसे अपनी दुकान के भीतर बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद सलीम वहां से फरार हो गया। लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जाती है।
 
पीड़िता का मेडिकल कराया गया है जिसमे बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
शाम साढ़े सात बजे तक खुले रहेंगे शेयर बाजार!