dharma sangrah
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajyarani express derailed in Saharsa

राज्यरानी एक्सप्रेस फिर बेपटरी, सहरसा में हुआ हादसा

Rajyarani express
सहरसा। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा जंक्शन के निकट रविवार को  राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
 
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सहरसा से पटना जाने वाली 12567 अप राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर आ रही थी तभी उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद सहरसा-बरौनी और सहरसा-पूर्णियां मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया।
 
सूत्रों ने बताया कि हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाद में अभियंताओं का एक दल मौके पर पहुंच कर यातायात को सामान्य करा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्घटना की जांच के लिए समस्तीपुर से मंडल रेल प्रबंधक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहरसा स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं। (वार्ता)