Hanuman Chalisa
✕

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड : आरोपी सोनम ने मांगी जमानत, दायर की याचिका, चार्जशीट को लेकर किया यह दावा

Updated: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (18:26 IST)
Raja Raghuvanshi murder case : मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने एक जमानत याचिका दायर की है। सोनम के वकील ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दाखिल आरोप पत्र में खामी होने का दावा किया है। सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोनम की याचिका पर सुनवाई 17 सितंबर को करना निर्धारित किया है। इस हत्याकांड में शामिल सोनम के अलावा सभी आरोपी शिलांग जेल में हैं। पिछले सप्ताह पुलिस ने सोनम, राज और तीन अन्य आरोपियों- विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ 790 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था।
 
मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने एक जमानत याचिका दायर की है। सोनम के वकील ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दाखिल आरोप पत्र में खामी होने का दावा किया है। सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोनम की याचिका पर सुनवाई 17 सितंबर को करना निर्धारित किया है। इस हत्याकांड में शामिल सोनम के अलावा सभी आरोपी शिलांग जेल में हैं।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, SIT ने किन्हें बनाया मुख्य साजिशकर्ता
अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्रा ने बताया कि याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी लेकिन अभियोजन पक्ष ने मामले के रिकॉर्ड की जांच के लिए समय मांगा। सोनम के वकील ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दाखिल आरोप पत्र में खामी होने का दावा किया है।
ALSO READ: राजा रघुवंशी की हत्या का सोनम को नहीं है अफसोस, तीनों हत्यारे मांग रहे हैं जहर, नहीं आ रही नींद
पिछले सप्ताह पुलिस ने सोनम, राज और तीन अन्य आरोपियों- विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ 790 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। सोहरा के वेइसाडोंग के पास एक सुनसान पार्किंग में तीन लोगों ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय आए थे। सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने हत्या की साजिश रची थी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख