सम्बंधित जानकारी
- 2022 में चन्नी डुबो देंगे कांग्रेस की नैया, CM के लिए अपशब्द भी कहे सिद्धू ने...
- नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब में चुनाव नहीं जीत सकती कांग्रेस
- कमाल लाजवाब राहुल शतक चूके पर मैच के दौरान ही वापस पायी औरेंज कैप
- अपने अंतिम मैच में पंजाब ने चेन्नई पर 6 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत
- माही ने कहा 2022 में भी पहनेंगे पीली जर्सी, लेकिन वह CSK की होगी या नहीं इस पर संदेह
सादगी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री के बेटे की शादी, खुद कार चलाकर बेटे को गुरुद्वारे लेकर पहुंचे CM चन्नी
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवदीप सिंह रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। मोहाली के फेज 3बी1 में मौजूद गुरुद्वारा सांचा धन साहिब में शादी के सारे रस्मो-रिवाज हुए। नवदीप सिंह की शादी डेराबस्सी की सिमरनधीर कौर के साथ हुई।
गुरुद्वारा में पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिहं चन्नी का पूरा परिवार और रिश्तेदार समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी आशीर्वाद देने गुरुद्वारा सांचा धन साहिब में पहुंचे। उन्होंने नवदीप सिंह और सिमरनधीर कौर को परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई दी।
