मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Puneeth Rajkumar to be honoured with Karnataka Ratna award : CM Bommai
Written By
Last Modified: मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (22:09 IST)

पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न देने का ऐलान

पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न देने का ऐलान - Puneeth Rajkumar to be honoured with Karnataka Ratna award : CM Bommai
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की।
 
राजकुमार, राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने वाले 10वें व्यक्ति होंगे। उनका 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे 46 वर्ष के थे।
 
बोम्मई ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कई लोगों से चर्चा करने के बाद मैंने पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। मैं आज इसकी घोषणा करता हूं।
 
कार्यक्रम का आयोजन ‘कर्नाटक फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स’ ने ‘सैंडलवुड फिल्म ऐक्टर्स ऐंड टेक्नीशियंस एसोसिएशन’ के सहयोग से किया था।
ये भी पढ़ें
विमान में सवार यात्री हुआ बीमार तो केंद्रीय मंत्री ने की मदद