dharma sangrah
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Policemen Jharkhand chief minister

इस प्रदेश में होगी 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती

Policemen
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि पुलिस महकमे में 10,000 और कर्मियों की भर्ती की जाएगी। यहां झारखंड सशस्त्र पुलिस (1) में झारखंड पुलिस अलंकरण परेड को संबोधित करते हुए दास ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की अहम भूमिका होती है।
 
उन्होंने पुलिस को उग्रवाद पर लगाम लगाने और इससे संबंधित घटनाओं में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के लिए बधाई दी। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दास ने कहा कि चुनौतियां बड़ी हैं और वसूली के नाम पर उग्रवादियों द्वारा किए जा रहे आर्थिक अपराधों को रोकना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि वसूली के पैसों का इस्तेमाल मासूम युवकों को गुमराह करने और नक्सल गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों का दुश्मन और नागरिकों का सच्चा दोस्त बनने को कहा।
 
बांग्लादेशी घुसपैठ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे ना सिर्फ रोका जाना चाहिए बल्कि घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें वापस बांग्लादेश भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक के मकसद से अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देती हैं। भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से पहचान कार्ड और मतदाता कार्ड बन जाते हैं, लेकिन अब यह नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संगठित अपराध और कोयला क्षेत्र में कोयले का अवैध कारोबार रोका जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शिवराज ने प्रदेशवासियों से की 'दिल से' बात