शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Policemen brutally beat up an army man in Jharkhand
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (21:54 IST)

झारखंड में पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को बुरी तरह पीटा

झारखंड में पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को बुरी तरह पीटा - Policemen brutally beat up an army man in Jharkhand
चतरा। झारखंड के चतरा जिले में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने सरेआम सेना के एक जवान को बुरी तरह पीटा।

मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा बाजार में पुलिस की यह गुंडागर्दी देखने को मिली। बताया जाता है कि बीडीओ साकेत सिन्हा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार सेना के एक जवान को सड़क पर पटककर लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा।

स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस घायल जवान को थाने ले गई। बाद में इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है।

हालांकि जैसे ही एसपी राकेश रंजन को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। डीएसपी (मुख्यालय) केदार राम की जांच रिपोर्ट के बाद 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं दो सहायक पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया।
ये भी पढ़ें
Corona काल में राहत, कोविड के कारण फंसे विदेशियों की वीजा अवधि बढ़ाई