Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pilgrims

तीर्थयात्रियों को ले जा रही कार नहर में गिरी, 10 लोगों की मौत

Pilgrims
मथुरा। उत्तरप्रदेश में मथुरा जिले के मकेरा इलाके में रविवार को एक कार नहर में गिर गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। कार में तीर्थयात्री सवार थे।
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य शुक्ला ने बताया कि वाहन में सवार लोग मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। वाहन मकेरा नहर में गिर गया। उन्होंने कहा कि 8 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। शेष शवों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
IIT JEE Advanced 2017 Results: यहां देखें आईआईटी जेईई एडवांस का रिजल्‍ट