1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. अधमरे शख्स के ऊपर कूद रहा था फोटोग्राफर, असम सरकार ने दिए जांच के आदेश

अधमरे शख्स के ऊपर कूद रहा था फोटोग्राफर, असम सरकार ने दिए जांच के आदेश

Deadman
गुवाहाटी। कुछ सामाजिक संगठनों ने असम हिंसा को लेकर आज शुक्रवार को 12 घंटे बंद का आह्वान करते इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में राजनीतिक दलों ने जांच की मांग की है।

 
असम के असम के दरांग इलाकों में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक अधमरे व्यक्ति के साथ पुलिस और कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता उजागर हुई है। पुलिस की गोली से मारे गए शख्स पर एककैमरामैन कूद रहा है और पत्थर से मार रहा है और पुलिस के जवान भी उस पर लाठी बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस और कैमरामैन की बेरहमी वाला वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।(चित्र साभार : सोशल मीडिया)
अगला लेख
Ground Report : मौलाना कलीम सिद्दीकी का शिक्षा से लेकर हवाला तक कनेक्शन