इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को पड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, जानिए क्या है मामला?
Slap case in Indigo flight : मुंबई से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से विमान में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सीआईएसएफ ने जांच के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एयरलाइन ने आरोपी को उपद्रवी घोषित कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक यात्री अपनी सीट पर बैठा हुआ है और अचानक वह बगल में खड़े एक अन्य यात्री को जोरदार थप्पड़ मार देता है। थप्पड़ लगते ही पीड़ित यात्री रोने लगता है और उसे वहां से हटा दिया जाता है।
वीडियो में एक केबिन क्रू सदस्य आरोपी को कहता है कि ऐसा मत करिए। वहीं, एक अन्य यात्री आरोपी से पूछता है कि आपने उसे क्यों मारा? आपको किसी को मारने का कोई हक नहीं है। एक यात्री को यह भी कहता हुआ सुना गया कि जिस व्यक्ति को मारा गया, उसे घबराहट हो गई थी।
इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि हमें अपनी उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है।ऐसे कब तक मार खाते रहेंगे आप?
— Pooja Mathur (@PoojaMathur01) August 1, 2025
IndiGo फ्लाइट की यह घटना अत्यंत शर्मनाक है। यदि इस तरह की मानसिकता पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। पूरे देश में इस्लामोफोबिया की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। pic.twitter.com/xkvYiS5mdU
बहरहाल यह पता नहीं चल सका है कि घटना के समय विमान हवा में था या टैक ऑफ की तैयारी कर रहा था। यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ क्यों मारा, ये जानकारी भी सामने नहीं आई है।We are aware of an incident involving a physical altercation on board one of our flights. Such unruly behaviour is completely unacceptable and we strongly condemn any actions that compromise the safety and dignity of our passengers and crew.
— IndiGo (@IndiGo6E) August 1, 2025
Our crew acted in accordance with…
edited by : Nrapendra Gupta

