सम्बंधित जानकारी
- उत्तर प्रदेश में खाई में बस गिरने से बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत
- मप्र में चलती बस में ड्राइवर की हार्टअटैक से मौत, कई वाहनों से भिड़ी बस
- MP : देवास के पास बस पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 8 अन्य गंभीर रूप से घायल
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 40 घायल
- मध्यप्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में बसों की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत, 41 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गाड़ी आगे निकालने की होड़ में गुरुवार को 2 यात्री बसों की भीषण भिड़ंत हो गई और इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों के कुल 41 यात्री घायल हो गए। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे पर शोक जताया है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे पर शोक जताया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शोकसंतप्त परिजनों को 2 लाख रुपए, अत्यंत गंभीर रूप से घायल हरेक यात्री को 50 हजार रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक यात्री को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा इंदौर-खंडवा रोड के सिमरोल थाना क्षेत्र में तब हुआ, जब पहाड़ी इलाके में विपरीत दिशाओं से आ रहीं दो यात्री बसें एक-दूसरे से भिड़ गईं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 41 यात्रियों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया।
एमवायएच के अधीक्षक डॉ. प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि घायल राहुल (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस हादसे के चश्मदीद सुनील कुमार शुक्ला ने बताया, मैं खंडवा से इंदौर जा रही बस में सवार था। सरपट रफ्तार से दौड़ रही बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। चालक द्वारा अपनी गाड़ी आगे निकालने के चक्कर में यह बस सामने से आ रही दूसरी यात्री बस से जा भिड़ी और चीख-पुकार मच गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
