1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 women killed as bus overturns near Dewas in Madhya Pradesh

MP : देवास के पास बस पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 8 अन्य गंभीर रूप से घायल

bus accident
इंदौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश में देवास जिले के निकट शनिवार को एक बस के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से उसमें सवार 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज गति से बस चला रहा था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। देवास औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के प्रभारी रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि यह घटना शाम को उस समय हुई जब बस इंदौर से देवास जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज गति से बस चला रहा था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

शर्मा ने बताया कि दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक तीसरी महिला यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और घटना की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
अगला लेख
Twitter का पतन हुआ तो क्या-क्या खो देगी दुनिया, अमेरिकी एक्सपर्ट ने गिना दिए बड़े-बड़े नुकसान