सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
- कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों पर कश्मीर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- देशसेवा का जुनून, दो सरकारी नौकरियां छोड़ पुलिस में भर्ती हुए थे शहीद DSP अमन ठाकुर
- जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में DSP अमन ठाकुर शहीद, जैश के तीन आतंकी ढेर
कश्मीर के कूपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में कूपवाड़ा जिले के हंडवाड़ा में बुधवार रात सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुरक्षा बलों ने हंडवाड़ा में घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा था। इसी दौरान करालगुंड के समीप आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि बाद में तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक आतंकवादी का शव और एक पिस्तौल बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने सुबह फिर से अभियान शुरू कर दिया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। (वार्ता)
