1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Now visually impaired people will also be able to read Indian Constitution

अब दृष्टिबाधित लोग भी 'ब्रेल' लिपि में पढ़ सकेंगे भारतीय संविधान

Now visually impaired people will also be able to read Indian Constitution
Indian Constitution : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सोमवार को संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान का 'ब्रेल' लिपि संस्करण जारी किया। यह संस्करण शंकर आई हॉस्पिटल बेंगलुरु और सीआईआई यंग इंडियंस (वाईआई) बेंगलुरु के सहयोग से तैयार किया गया है। ब्रेल संस्करण को प्रमुख संस्थानों में वितरित किया जाएगा, जिससे व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी।  
शंकर आई फाउंडेशन इंडिया के चिकित्सा, गुणवत्ता एवं शिक्षा प्रशासन के अध्यक्ष डॉ. कौशिक मुरली ने सोमवार को कहा कि इस पहल का उद्देश्य दृष्टिहीन या कमजोर दृष्टि वाले लोगों की सहायता करना है ताकि वे नागरिक के रूप में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को पढ़ व समझ सकें।
उन्होंने कहा कि ब्रेल संस्करण को प्रमुख संस्थानों में वितरित किया जाएगा, जिससे व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी। सीआईआई यंग इंडियंस में 'एक्सेसिबिलिटी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन मुथा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समावेशिता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राहुल गांधी का सवाल, महाराष्ट्र में 5 माह में कैसे बढ़े 70 लाख मतदाता